रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board - RRB)
Railway RRB ALP & Technician Detailed Syllabus 2026 सहायक लोको पायलट व तकनीशियन भर्ती — CBT-1, CBT-2 एवं CBAT संपूर्ण पाठ्यक्रम
WWW.JOBTAK.ONLINE
📘 पाठ्यक्रम अवलोकन: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सहायक लोको पायलट (ALP - CEN 01/2026) एवं तकनीशियन (Technician - CEN 02/2024) पदों हेतु संशोधित परीक्षा पैटर्न एवं विस्तृत विषय-वार पाठ्यक्रम जारी किया गया है। अपनी परीक्षा की सटीक तैयारी के लिए नीचे दिए गए टॉपिक-वार सिलेबस का अध्ययन करें।
1. चयन प्रक्रिया के चरण (Selection Stages Overview)

आरआरबी सहायक लोको पायलट (ALP) चयन प्रक्रिया में कुल पाँच चरण सम्मिलित होते हैं: प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2 - पार्ट A और पार्ट B), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT - साइको टेस्ट), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) तथा चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)।

तकनीशियन पदों के लिए CBAT परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, उनका चयन सीधे CBT-2 (पार्ट-A मेरिट व पार्ट-B क्वालिफाइंग) के अंकों के आधार पर होता है। CBT-1 केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा है जिसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते, किंतु CBT-2 में प्रवेश हेतु इसमें सफल होना अनिवार्य है।

2. प्रथम चरण CBT-1 परीक्षा पैटर्न एवं विषय सूची
क्र.सं. विषय (Subjects) प्रश्नों की संख्या अंक (Marks) समयावधि (Duration)
1गणित (Mathematics)20 प्रश्न20 अंक60 मिनट (1 घंटा)
(दिव्यांगों हेतु 80 मिनट)
2सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग (Reasoning)25 प्रश्न25 अंक
3सामान्य विज्ञान (General Science - 10वीं स्तर)20 प्रश्न20 अंक
4सामान्य जागरूकता व समसामयिकी (Current Affairs)10 प्रश्न10 अंक
कुल योग (CBT-1 Total): 75 प्रश्न 75 अंक नेगेटिव मार्किंग: 1/3
3. द्वितीय चरण CBT-2 परीक्षा पैटर्न एवं ट्रेड टेस्ट
भाग (Part) विषय विवरण प्रश्न संख्या समयावधि महत्व
Part - A • गणित (25 प्रश्न)
• रीजनिंग (25 प्रश्न)
• बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग (40 प्रश्न)
• करंट अफेयर्स (10 प्रश्न)
100 प्रश्न (100 अंक) 90 मिनट मेरिट का 70% वेटेज (Final Merit)
Part - B • प्रासंगिक ट्रेड टेस्ट (DGT / NCVT आईटीआई सिलेबस के अनुसार: इलेक्ट्रीशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक आदि) 75 प्रश्न (75 अंक) 60 मिनट क्वालिफाइंग अनिवार्य (न्यूनतम 35% अंक)
4. विषय-वार विस्तृत टॉपिक सूची (Subject-Wise Topics)

1. गणित (Mathematics): संख्या पद्धति (Number System), बोडमास (BODMAS), दशमलव, भिन्न, ल.स.प. व म.स.प. (LCM-HCF), अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल व चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर एवं घड़ी, पाइप एवं टंकी।

2. सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग: अनुरूपता (Analogies), वर्णमाला एवं संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएं, संबंध, न्यायशास्त्र (Syllogism), जम्बलिंग, वेन आरेख, डेटा इंटरप्रिटेशन एवं पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएं एवं अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, दिशा परीक्षण।

3. बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग (CBT-2 Part-A 40 Marks): इंजीनियरिंग ड्राइंग (प्रोजेक्शन, व्यूज, ड्रॉइंग इंस्ट्रूमेंट्स, लाइन्स, जियोमेट्रिक फिगर्स, सिंबॉलिक रिप्रेजेंटेशन), इकाइयां एवं माप, द्रव्यमान, वजन और घनत्व, कार्य शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, ऊष्मा और तापमान, बुनियादी बिजली, लीवर और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, आईटी साक्षरता।

4. CBAT साइको टेस्ट (केवल ALP हेतु): मेमोरी टेस्ट, डायरेक्टिवनेस टेस्ट, डेप्थ परसेप्शन टेस्ट, कॉन्संट्रेशन टेस्ट, परसेप्चुअल स्पीड टेस्ट। प्रत्येक बैटरी में न्यूनतम 42 टी-स्कोर अनिवार्य।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Quick Links)
DOWNLOAD SYLLABUS
JOIN TELEGRAM