बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB)
बिहार ITICAT 2026 ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म आधिकारिक विवरण पुस्तिका (Prospectus) जारी
WWW.JOBTAK.ONLINE
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
• नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 15 मार्च 2026
• ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू (Starting Date): 16 मार्च 2026
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Closing Date): 14 अप्रैल 2026
• फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026 (11.59 pm तक)
• फॉर्म में ऑनलाइन सुधार (Editing): 16 से 17 अप्रैल 2026
• ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 08 मई 2026
• संभावित परीक्षा तिथि (Proposed Exam Date): 17 मई 2026
आवेदन शुल्क (Application Fee) व पात्रता
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यन्त पिछड़ा वर्ग: ₹ 750/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: ₹ 100/-
विकलांग (Disabled) अभ्यर्थी: ₹ 430/-
शैक्षणिक योग्यता: गणित और विज्ञान के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास या सम्मिलित होने वाले छात्र।
आयु सीमा (01.08.2026 के अनुसार): न्यूनतम 14 वर्ष। (मैकेनिक मोटर व्हीकल एवं मैकेनिक ट्रैक्टर ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होना आवश्यक है)। अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
बिहार ITICAT 2026 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या कुल अंक (Marks)
गणित (Mathematics) 50 100
सामान्य विज्ञान (General Science) 50 100
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 50 100
कुल (Total) 150 300
परीक्षा का स्तर (Level): प्रश्न 10वीं (माध्यमिक) स्तर के होंगे।
परीक्षा की अवधि (Duration): 2 घंटे 15 मिनट।
मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
बिहार ITICAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले पर्षद की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं और "Online Portal of I.T.I.C.A.T.-2026" लिंक पर क्लिक करें।
2. New Registration बटन पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन करें और अपनी Personal, Contact और Educational Information भरें।
4. अपना रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (जिस पर आवेदक का नाम तथा फोटो खिंचवाने की तिथि अंकित हो) और हस्ताक्षर (हिंदी व अंग्रेजी में) अपलोड करें।
5. फॉर्म का Preview देखकर Declaration पर टिक करें और Final Submit करें।
6. नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
7. अंत में Part-A एवं Part-B (Confirmation Page) को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें (इसे पर्षद कार्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन काउंसलिंग के लिए सुरक्षित रखें)।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) अभी आवेदन करें
विवरण पुस्तिका (Prospectus) डाउनलोड करें PDF डाउनलोड
हमारा Telegram चैनल ज्वाइन करें अभी जुड़ें
आधिकारिक BCECEB वेबसाइट वेबसाइट पर जाएं