Bihar Student Credit Card Yojana
Bihar Student Credit Card Apply Online, BSCC Login Short Details of Notification
WWW.JOBTAK.ONLINE
Eligibility Criteria Age Limit
  • विद्यार्थी द्वारा बिहार एवं अन्य राज्य या केन्द्र सरकार के संबंधित नियामक एजेन्सी द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा हेतु नामांकन लिया गया हो या नामांकन के लिए चयनित हो।
  • बिहार राज्य से मान्यता प्राप्त संस्थानों से 12वीं अथवा समतुल्य (Polytechnic पाठ्यक्रम के लिए 10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • बिहार राज्य के सीमावर्ती जिलों के सीमावर्ती प्रखंडों के सीमावर्ती राज्य (झारखंड, उत्तर प्रदेश, प० बंगाल) से 10वीं/12वीं/+2 उत्तीर्ण बिहार राज्य के मूल निवासी विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
• आवेदन करने की तिथि को आवेदक की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• स्नातक उत्तीर्ण छात्रो के लिए स्नातकोत्तर में पढ़ाई हेतू अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष होगी।
BSCC आवेदन के लिए आवश्‍यक कागजात
  • आवेदक एवं सह - आवेदक का आधार कार्ड।
  • मैट्रिक, +2 (Polytechnic पाठ्यक्रम के लिए 10वीं) एवं अंतिम सफल परीक्षा का अंक पत्र एवं प्रमाण-पत्र।
  • प्राप्त छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र इत्यादि (यदि लागू हो)।
  • आवेदक के बैंक पासबुक की छाया प्रति, जिसमें शाखा का नाम, खाता सं० एवं IFSC कोड अंकित हो।
  • संस्थान में नामांकन का प्रमाण-पत्र जिसमें पाठ्यक्रम अवधि अंकित हो (अथवा बिहार राज्य से बाहर के संस्थान के लिए पाठ्यक्रम विवरणिका)।
  • संस्थान से प्राप्त पाठ्यक्रम शुल्क की विवरणी।
  • आवेदक एवं सह - आवेदक यथा - माता/ पिता/ पति/ अभिभावक (रक्त संबंधी) का दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ।
  • आवासीय प्रमाण पत्र अथवा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति (जिसमें आवास का पता स्पष्ट रूप से अंकित हो), बिजली बिल, टेलिफोन बिल, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, अथवा वोटर आई०डी० कार्ड।
Bihar Student Credit Card आवेदन की प्रक्रिया
  • छात्रों को Online Portal अथवा Mobile App के माध्‍यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदक द्वारा पोर्टल/Mobile App में सामान्य सूचनाएँ दर्ज की जाएगी, जिसे submit करने पर OTP उनके मोबाईल नंबर एवं ई-मेल पर प्राप्त होगा।
  • OTP को पोर्टल में डालने पर आवेदक को व्यक्तिगत विवरणी संबंधी प्रपत्र उपलब्ध होगा। आवश्यक सूचना दर्ज कर submit करने पर एक Web page खुलेगा, जिसमें 'बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना' का ऑनलाईन प्रपत्र का चयन करें।
  • Online आवेदन करने के उपरांत आवेदक को इसकी प्राप्ति यूनिक पंजीकरण संख्या के साथ Mobile No. एवं E-Mail पर মেসেज द्वारा भेज दी जाएगी।
  • आवेदन प्रपत्र की एक PDF प्रति सृजित होगी, जिसमें काउण्टर पर आने के समय वांछित आवश्यक कागजातों का भी उल्लेख होगा।
  • जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र द्वारा आवेदक को केन्द्र पर आने हेतु तिथि एवं समय की सूचना email एवं SMS द्वारा भेजी जाएगी।
  • आवेदन की PDF प्रति पर स्व-हस्ताक्षर के उपरान्त अपना एवं सह-आवेदक का फोटो लगाकर, एवं कागजातों की स्व–अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ केन्द्र पर आयेंगे। सभी कागजातों की मूल प्रति भी साथ में रखनी होगी।
  • आवेदक को केन्द्र के प्रवेश द्वार पर एक टोकन नम्बर दिया जाएगा और अपने क्रमांक पर आधार का प्रमाणीकरण किया जाएगा। कागजातों के सत्यापन के उपरांत उन्हें एक प्राप्ति रसीद दी जाएगी।
Bihar Student Credit Card ऋण वापसी की प्रक्रिया
  • Moratorium अवधि की समाप्ति के पश्चात् 2 लाख रु० तक के ऋण को अधिकतम 60 मासिक किस्तों में तथा 2 लाख से उपर के ऋण को अधिकतम 84 मासिक किस्तों में वापस किया जा सकेगा।
  • उपरोक्त निर्धारित अधिकतम अवधि से पूर्व ऋण वापसी की स्थिति में 0.25 प्रतिशत ब्याज दर की छूट दी जाएगी।
  • नियोजन नहीं होने या आय नहीं होने की स्थिति में ऋण वसूली स्थगित रखी जाएगी, किन्तु प्रत्येक जून एवं दिसम्बर के अंतिम पखवारे में आवेदक को शपथ पत्र DRCC पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
  • सम्पूर्ण निर्धारित अवधि के पश्चात् यदि आवेदक/ सह-आवेदक ऋण की वापसी नहीं करते है, तो उनके विरूद्ध PDR Act (Public Demand Recovery Act) के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
Important Links
Apply Online Click Here
Applicant Login Click Here
Check Application Status Click Here
Download Notification Click Here
Download User Manuals Click Here
View Colleges List Click Here
Join Our Telegram Channel Click Here
Official Website Click Here