स्टैटिक सामान्य ज्ञान (Static General Knowledge Series)
कोरोना से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (BPSC, BSSC, SSC, Railway, Police) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
WWW.JOBTAK.ONLINE
📢 ताजा अपडेट: इस लेख में कोरोना से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर्स के सभी महत्वपूर्ण तथ्य एवं वन-लाइनर प्रश्न दिए गए हैं जो बिहार एवं राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।

 कोरोना से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर्स

═══════════════════════


☞ कोरोना वायरस की पुष्टि सबसे पहले दिसम्बर, 2019 में मध्य चीन के हुबेई प्रांतकी राजधानी वुहान में हुई थी।

☞ WHO ने कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम Covid-19 (Corona Virus Desease) रखा है।

☞ 11 मार्च, 2020 को WHO ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया।

☞ कोरोना वायरस से मानव शरीर का प्रभावित होने वाला अंग फेफड़ा है।

☞ भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में दर्ज किया गया।

☞ लक्षद्वीप एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहाँ इसका कोई मामला नहीं आया।

☞ कोरोना प्रभावित देशों को विश्व बैंक ने 12 अरब डॉलर की राशि दी।

☞ देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत कर्नाटक में हुआ।

☞ भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए महामारी रोग अधिनियम 1897 लागू किया।

☞ पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने की अपील 22 मार्च को की।

☞ कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण भारत में 23 मार्च, 2020 को प्रथम बार लॉकडाउन लगाया गया।

☞ कोरोना को महामारी घोषित करने वाला पहला राज्य हरियाणा है।

☞ सबसे पहले पंजाब राज्य ने कोरोना वायरस के कारण पूर्ण कर्फ्यू लगाया।

☞ सार्क देशों के लिए बनाये गए कोविड-19 इमरजेंसी फंड में भारत ने 10 – मिलियन डॉलर का योगदान दिया।

☞ कोरोनो महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम० केयर्स फंड की घोषणा की गई।

☞ भारत का पहला कोविड-19 समर्पित अस्पताल मुम्बई में रिलायंस ने खोला।

☞ कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पहले प्रधानंत्री बोरिस जॉनसन बने।

☞ कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ‘टोक्यो ओलंपिक 2020’ से बाहर होने वाला पहला देश कनाडा बना।

☞ कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए भारत का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में खोला गया।

☞ कर्नाटक ने 18 जून, 2020 को मास्क दिवस मनाया।

☞ कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने मणिपुर की KHUDOL पहल को विश्व के शीर्ष 10 पहलों में शामिल किया है।

☞ कोविड-19 से मुक्त होने वाला पहला यूरोपीय देश स्लोवेनिया बना।

☞ कोरोना वायरस से निपटने के लिए G-20 देशों ने ग्लोबल इकोनॉकी में 5 ट्रिलियन US डॉलर देने की घोषणा की।

☞ भारत की पहली कोरोना वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (ICMR) तथा भारत बायोटेक ने मिलकर तैयार किया है।

☞ कोरोना के वैक्सिन का पहला मानव ट्रायल अमेरिका में शुरू हुआ।

☞ कोरोना का टीका विकसित करने का दावा करने वाला पहला देश रूस है।

Share जरूर करें ‼️....

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Quick Links)
DOWNLOAD PDF
DOWNLOAD PYP
START QUIZ
VISIT WEBSITE
JOIN TELEGRAM